गया, जून 19 -- शहर के किरानी घाट-मानपुर से सिक्स लेन ब्रिज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण डायवर्सन ढलान मार्ग पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। करीब एक महीने से गड्ढे को अस्थायी रूप से लोहे की चादर से ढका गया है। लेकिन, चादर बीच से धंस चुकी है और किनारे खुल जाने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। लापरवाही का आलम यह है कि इस रास्ते से हजारों लोग प्रतिदिन बाइक, साइकिल और पैदल गुजरते हैं। लेकिन, निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान नहीं है। किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा निगम यह भी पढ़ें- किरानी घाट डायवर्सन पर धंसा रास्ता, हर दिन खतरे में लोगस्थानीय नागरिकों की चिंताएं इस रास्ते से गुजर रहे मानपुर के राधवेन्द्र शर्मा ने कहा कि शायद निगम को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। यह मार्ग काफी व्यस्त है, जहां प्रतिदिन हजारों छोट...