किराना स्टोर में आग लाखों का सामान जलकर राख
नोएडा, जून 25 -- दनकौर, संवाददाता। दनकौर कस्बे में बुधवार देर रात एक किराना स्टोर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी बबलू की घर से कुछ दूरी पर किराना एवं परचून की दुकान है। रोज की तरह बुधवार शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात स्थानीय लोगों ने दुकान के भीतर से धुआं निकलता देखा। इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक को दी गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर से तेज लपटें उठ रही थीं और आग तेजी से फैल चुकी थी। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा परचून का सामान, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.