गंगापार, अप्रैल 29 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। करनाईपुर बाजार स्थित एक किराना की दुकान पर एक निजी कंपनी के अफसरों ने छापामारी कर निकली डिटर्जेंट पावडर व अन्य सामग्री जब्त किया है। इसे नकली बताते हुए बहरिया थाने में दो बड़े दुकानदार पर केस दर्ज कराया है।मंगलवार रात को मुंबई के ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग अफसर पीयूष और देवेंद्र प्रताप सिंह ने बहरिया पुलिस के बल साथ करनाईपुर निवासी विकास केसरवानी पुत्र सालिक राम के किराना स्टोर पर छापा मारा तो हिन्दुस्तान यूनिलिवर कंपनी का नकली एक किलो का सात बोरा व्हील पाउडर और जीएस कंपनी के नकली 1686 पीस इनो मिला। बहरिया के फजिलाबाद में विजय किराना स्टोर पर एक किलो का पांच बोरी नकली वहील पाउडर, 476 पीस नकली फेवी क्विक और 426 पीस इनो मिला जिसे बहरिया पुलिस को सौंप दिया। बहरिया थानध्यक्ष म...