मधेपुरा, मई 4 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु का कुछ हिस्सा क्षतग्रिस्त होने के कारण मधेपुरा और भागलपुर के बीच सीधा संपर्क बाधित होने का असर प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष तौर पर समाज के हर तबके पर पड़ सकता है। किराना सामान की ढुलाई का खर्च बढ़ने से खाने- पीने का सामान महंगा होने की आशंका बढ़ गयी है। वहीं झारखंड से आने वाले गट्टिी- बालू आदि सामान भी महंगा होना लगभग तय माना जा रहा है। मालूम हो कि जिले में बांका जिला के साथ ही झारखंड से बालू आता है। गट्टिी झारखंड से जिले में आता है। वक्रिमशिला सेतु से वाहनों का परिचालन होने पर बालू गट्टिी लेकर ट्रक मात्र 105 किमी दूरी तय कर मधेपुरा पहुंच जाता था। बालू और गट्टिी लेकर आने वाले ट्रकों को करीब एक सौ किमी दूरी अधिक तय करनी पड़ेगी। परिवहन खर्च बढ़ने का असर बालू और गट्टिी के दाम पर पड़ना तय है। ...