चित्रकूट, मार्च 10 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकौंध निवासी किराना व्यापारी 23 वर्षीय आशीष की सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे दुकान में अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...