अमरोहा, मई 19 -- हसनपुर। नगर के किराना व्यापारी 40 वर्षीय अर्पित अग्रवाल की रविवार रात करीब 12:30 बजे अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर निजी अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। सोमवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अर्पित के परिवार में पत्नी व सात वर्षीय बेटा है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...