कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर, संवाददाता। हटिया में चोरों ने एक किराना दुकान से 50 किलो देसी घी, महंगी चायपत्ती समेत हजारों का माल पार कर दिया। दुकान के ताले टूटे देख पड़ोसी ने घटना की जानकारी मालिक को दी। मूलगंज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हटिया रंग बाजार निवासी शुभम अग्रवाल की तहरीर के मुताबिक बाजार में उनकी गौरव व बसंत लाल के नाम से दुकान है। वह काम से प्रयागराज गए थे। इस बीच शटर के ताले तोड़कर चोरी हो गई। घटना 28 मार्च की है। इसके बाद छह अप्रैल को घर पहुंचने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...