अररिया, फरवरी 16 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर कलियागंज वार्ड नंबर छह स्थित एक किराना दुकान से 160 ग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला तेतरी देवी है। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कलियागंज में ओमप्रकाश साह के घर पर मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। पुलिस टीम उनके घर पर पहुंची, तो एक महिला घर से निकल कर भागने लगी, जिसे महिला पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। इसने अपना नाम तेतरी देवी बताया । तलाशी के दौरान उनके घर से कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला। किराना दुकान के रेक से पन्नी में लपेटकर रखा 53 पुड़िया कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.