मोतिहारी, मार्च 18 -- पहाड़पुर। मिश्राइन टोला चौक स्थित एक किराना दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला काट कर दुकान के अंदर गल्ले में रखे 55 हजार नकद,दुकान से अन्य किराना समान सहित लाखों की चोरी कर चंपत हो गए। पीड़ित दुकानदार ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। दुकानदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात को दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह आस पास के दुकानदार जब दुकान खोलने आए तो शटर का ताला कटा हुआ देख उसे सूचना दी। दुकान के अंदर जा कर देखा तो गल्ले से 55 हजार नकद एवं अन्य किराना समान की चोरी कर ली गई है। चोरी की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने चोरी की घटना की तहकीकात की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही...