जहानाबाद, फरवरी 13 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घनश्याम बिगहा मे कुंदन गुप्ता के घर में छापेमारी की। जिसमें चार किलो गांजा बरामद किया गया। वह गांव में किरण की दुकान चलाता था। जिसमें छुपा कर गांजा बेचा करता था। इसके अलावा घर के पीछे गांजा की खेती की करता था। तीन किलो गांजा दुकान में छुपा कर रखा हुआ था और एक किलो गांजा छत पर सूख रहा था। बरामद गांजा की कीमत करीब 40 से 50 हजार बताई जा रही है। मौके पर ही दुकानदार कुंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दुकानदार को जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...