किराना दुकान में लूट, मारपीट व महिला से अभद्र व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज
देवघर, मार्च 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सलगति में निवासी हरिकिशोर यादव और उनकी पत्नी ममता देवी ने थाना में आवेदन देकर किराना दुकान में लूटपाट करने व विरोध करने पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी के अनुसार 26 मार्च 2026 की रात गांव के मनोज मरीक ने एक नए मोबाइल नंबर से पीडित हरिकिशोर यादव को धमकी दी कि यदि वह मोहनपुर आए, तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इसके बावजूद अगले दिन 27 मार्च 2026 को सुबह लगभग 6.30 बजे मनोज मरीक अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर हरिकिशोर यादव की किराना दुकान पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर चलाकर दुकान में तोड़फोड़ की और खुद उन पर हमला कर दिया। मनोज मरीक ने उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.