संभल, मई 26 -- सरायतरीन स्थित मुहल्ला चारा मंडी निवासी मनोज अग्रवाल की बाजार गंज में स्थित किराना दुकान में मंगलवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बताया गया कि सोमवार रात करीब 10 बजे मनोज अग्रवाल का भाई राजू दुकान बंद कर घर चला गया था।

आग लगने का समय मंगलवार तड़के करीब चार बजे कुछ लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को आवाज लगाई और दुकानदार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मनोज अग्रवाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई मौ...