फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- किराना दुकान में आग से पांच लाख का नुकसान अमृतपुर।

आग लगने की घटना गूजरपुर पमारान में एक किराना दुकान में आग लग गयी। इससे करीब पांच लाख रुपये का सामान और नगदी राख हो गयी। गूजरपुर पमारान में बृजेश कुमार की किराने की दुकान है। अचानक उनकी दुकान में किसी तरह से आग लग गयी। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने क्षति का आंकलन किया।

रिक्शा पलटने की घटना अनियंत्रित होकर रिक्शा पलटा, यात्री घायल मोहम्मदाबाद। ऊगरपुर सुल्तानपट्टी गांव निवासी कपूरे, बिटाना देवी, नवाबगंज के रशीदपुर निवासी संतोष, सुमन, लव के साथ ई रिक्शा करके धार्मिक स्थल से दर्शन कर वापस जा रहे थे। जैसे ही करनपुर ज्योंता मार्ग पर पहुंचे ईिरक्शा पलट...