जहानाबाद, अप्रैल 8 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम स्थित बंद किराना दुकान पर मंगलवार की रात में अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली चलाई गई। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गया। विदित हो कि यह दुकान रेड लाइट एरिया में संचालित है। दुकानदार का कहना है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशों के द्वारा उसके दुकान के शटर में गोली मारी गयी है। सुबह में इस बात की सूचना किराना दुकान के मालिक ब्रजेश कुमार के द्वारा सदर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं पूरी मामले की जांच की। जांच के दौरान घटनास्थल से गोली का अगला भाग बरामद किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि जनकपुर धाम स्थित एक किराना दुकान पर रात्रि में बदमाशों के द्वारा गोली चली गई है। इस मामले में राशन...