किराना दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित सामानों की हुई चोरी
दुमका, जून 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के श्याम बाजार रोड स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार नगद सहित हजारों की सम्पति की चोरी कर ली है। चोरी की यह घटना 10 जून की रात में हुई। इस संबंध में किराना व्यवसायी पवन भालोटिया ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है। व्यवसायी का कहना है कि वे प्रतिदिन की तरह से रात करीब 9 बजे अपनी दुकान कर घर चले गए थे।
चोरी की प्रक्रिया गुरुवार की सुबह में पता चला कि उनके दुकान का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलने के बाद वे तुरंत अपने दुकान पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि सड़क की ओर स्थित दुकान का दरवाज़ा टूटा हुआ था तथा गली की ओर स्थित दरवाज़े के ताले को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था। दुकान के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि सामान बिखरा पड़ा था तथा गल्ला (कैश बॉक्स) एवं काउंटर का ताला टूटा हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.