देवघर, मार्च 28 -- सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि। शुक्रवार देर शाम को आई तेज आंधी से प्रखंड क्षेत्र का जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया। रिमझिम बारिश व तेज हवा के झोंके से रबी फ़सल बर्बाद हो गया है। जरका वन पंचायत के बियाही गांव निवासी ईश्वर लाल यादव का किराना दुकान की एस्बेस्ट्स से बना छत तेज हवा की भेंट चढ़ गया। दुकान में लगे एस्बेस्ट्स के उड़ जाने से उसमें रखा किराना का सामान बर्बाद हो गया। दुकानदार ईश्वर लाल यादव ने बताया कि किराना दुकान में रखा सारा सामान बर्बाद होने से उन्हें लाखों की आर्थिक क्षति पहुंची है। कहा कि दुकान के सहारे उनके परिवार का भरण पोषण चलता था। उधर तेज हवा व बारिश से गेहूं फसल के गिरने से फसल क्षतिग्रस्त हो गया। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।फोटो-28सोनाराय01- हवा के झोंके में उड़ा किराना दुकान की छत।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.