पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कृपा निवासी विजयपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 8 अप्रैल को वह अपनी पत्नी देवकी देवी के साथ किराने की दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान गांव का पप्पू राठौर पुत्र गंगाराम उसकी दुकान पर राशन लेने आया राशन के रूपों को लेकर उसने गाली गलोज करना शुरू कर दी और मारपीट की। इस दौरान पप्पू ने अपने साथी लव राठौर,चंद्रपाल, तेजपाल और अन्य लोगों को फोन करके बुला लिया। सभी लोगों ने मिलकर उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- गैस चौराहे पर युवक की पिटाई, मुकदमा दर्ज पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...