हमीरपुर, जून 22 -- हमीरपुर। पांच दिन पूर्व किराने की दुकान से नकदी और जरूरी अभिलेखों से भरा बैग पार करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर के सैय्यदवाड़ा निवासी अखिल कुमार गुप्ता की जिला पंचायत परिसर में दुकान है। 17 जून को दुकान बंद करते समय रात 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैगी लेने के बहाने दुकान के बाहर रखा थैला, जिसमें नकदी से भरा बैग एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, चोरी कर लिया गया था। कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। सोमवार को पुलिस टीम ने सिटी फॉरेस्ट के पास से अभियुक्त आदित्य खरे निवासी मुहल्ला रमेड़ी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी किया गया लेदर का बैग, 1.07 लाख कैश...