गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर। गोरखपुर किराना कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद बंसल का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उन्होंने बेतियाहाता स्थित निजी आवास पर अंतिम सांसें लीं। बीते 7 मार्च को उनकी पत्नी विद्या देवी बंसल का भी निधन हो गया था। उनके निधन पर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। शोक सभा में गोरखपुर किराना कमेटी के साथ ही अन्य प्रमुख व्यापारी संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल, अध्यक्ष गोपाल जयसवाल, उमेश चंद्र मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, मनीष गुप्ता, सुनील गुप्ता, अशोक मालानी, द्वारका प्रसाद माहेश्वरी, नितिन जायसवाल, अनूप अग्रवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...