मैनपुरी, मई 23 -- बिछवां, फर्दपुर-मैनपुरी मार्ग पर ग्रााम मलपुर के समीप दो युवक दुकानों को किराए पर लेने के लिए आए। घर में अकेली महिला को देखते ही उन्होंने रेक से 47000 रुपये निकाल लिए। वहीं आभूषण भी चोरी कर लिए। महिला ने विरोध किया तो महिला का मुंह बंद कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना का निरीक्षण कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच कर रही है।फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के नगला उम्मेद निवासी जयसिंह पुत्र राजाराम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैनपुरी फर्दपुर रोड पर वह अपनी पत्नी सीमा सिंह राजपूत के साथ मकान व दुकानें बनाकर रह रहा है। 21 मई को दिन में दो अज्ञात बाइक सवार युवक उसकी दुकान पर आए और उसकी पत्नी से किराए पर दुकान लेने की बातो में लगाकर रेक की गल्ले में रखी 47000 रुपये क...