आजमगढ़, फरवरी 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव में किराए पर दिए ट्रक को अपने मित्र पर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ट्रक वापस दिलाने के लिए एसएसपी से गुहार लगायी थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरुण कुमार यादव ने आरोप लगाया कि उसने लोन पर 2018 में ट्रक खरीदा था। निजी फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था। जिसकी किस्त वह अपने बैंक खाता से देता रहा। अरुण कुमार यादव अपने मित्र रामदरश यादव निवासी धनघटा थाना अतरौलिया को ट्रक किराए पर दिया था। 60 हजार रुपये प्रति माह किराये देने की बात हुई थी। अरुण यादव का कहना है कि जब वह अपना ट्रक वापस मांगने लगा तो आरोपी रामदरश यादव ट्रक देने से मना कर दिया है। जानकारी करने पर पता च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.