मुरादाबाद, फरवरी 26 -- अवैध क्लीनिक चलाने वाले झोलाछापों के साथ उन भवन स्वामियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है जिन्होंने अपने भवन किराये पर दिए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि किसी की जान से खिलवाड़ न होने दें। जो भी प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से दोषी हैं उन पर एक्शन लिया जाए। किराये पर अवैध रूप से क्लीनिक चलवाने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध भी एक्शन होगा। ऐसे भवन स्वामियों को चिन्हित किया जा रहा है जहां इस तरह के अवैध क्लीनिक चल रहे हैं। क्लीनिकों को सीज करने के साथ ही इसमें भवन स्वमियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र और कस्बों में इस तरह के बहुत से मकान हैं जहां किराये पर लेकर तमाम झोलाछाप क्लीनिक चला रहे हैं। यही नहीं वह तो यहां ऑपरेशन तक कर देते हैं। इससे तमाम बार मरीज की जान पर बन आती...