बहराइच, अगस्त 9 -- बहराइच।देहात कोतवाली के कटी चौराहे पर किराए के मकान में रह रहे कैसरगंज थाने के घाघी रदैली गांव निवासी रामू निषाद (30) पुत्र महाराजदीन का शव रविवार सुबह छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला । जब इसकी भनक लोगों को लगी। तो पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...