मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाने के सादपुरा धनुखर टोला में बुधवार को एक मजदूर का शव उसके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। मृतक विवेक कुमार (33) कुढ़नी थाने के रामचंद्रा गांव निवासी था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। उधर, मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया。 यह भी पढ़ें- किराए के मकान के फंदे से लटका मिला मजदूर का शवघटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, विवेक सादपुरा धनुखर टोला में अपनी पत्नी के साथ ससुराल के पास ही किराए के मकान में रहता था। बुधवार की सुबह उसका शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही उसके गांव रामचंद्रा से परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। विवेक का शव देखते ही परिजन के सब्र का बांध टू...