चित्रकूट, दिसम्बर 29 -- चित्रकूट/राजापुर, संवाददाता।यमुना की तलहटी में बसे तिरहार क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों और मजरों को सरधुवा में बनकर तैयार हो चुके थाना भवन की सौगात नव वर्ष 2026 में मिलेगी। मौजूदा समय पर करीब दो साल से सरधुवा में किराए के भवन में थाने का संचालन हो रहा है। जिसमें सुविधाओं का अभाव है। हालांकि अभी नए भवन तक पहुंचने के लिए आवागमन का रास्ता नहीं बन पाया है। तिरहार क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों को लेकर काफी दूर चलकर राजापुर थाने आना पड़ता रहा है। घटनाओं के दौरान पुलिस टीम भी समय से नहीं पहुंच पाती रही है। करीब दो साल पहले तिरहार क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने सरधुवा में नए थाने की शुरुआत हुई। लेकिन सरकारी भवन की उपलब्धता न होने पर किराए के भवन में थाने का संचालन शुरु किया गया। जिसमें थान...