बागपत, फरवरी 28 -- खेकड़ा। क्षेत्र के नूरपुर गांव के युवक पर भाई ने ही किराए के हमलावरों से जानलेवा हमला कराया। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। क्षेत्र के नूरपुर गांव में अजय का भाई के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद बना हुआ है। शुक्रवार को अजय के पुत्र का जन्मदिन था। शाम के समय वह केक खरीदकर ला रहा था। रास्ते में गांव के ही चार हमलावरों ने उस पर लोहे के पंच और डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। अजय का आरोप है कि उस पर हमला उसके ही भाई ने किराए के बदमाशों से कराया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.