देहरादून, अप्रैल 16 -- एसटीएफ कमीशन और किराये का लालच देकर आम लोगों के बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) खरीदने और उनमें धोखाधड़ी की रकम मंगाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में एसटीएफ ने दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। राज्यभर में संचालित 2200 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों को रडार पर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 15 संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई। जांच में गड़बड़ी मिलने पर 15 अप्रैल को साइबर अपराध थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि ज्ञान प्रकाश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के नाम पर खुले एक एक्सिस बैंक खाते के खिलाफ देशभर से 28 शिकायतें मिली हैं। यह भी पढ़ें- लालच देकर गरीबों के खुलवाते खाता,करते थे साइबर फ्राड जिसमें करीब 1.53 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इसी तरह गंगा स...