बरेली, अप्रैल 18 -- फरीदपुर, संवाददाता। किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। छात्र नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह डिप्रेशन में था। छात्र के शव के पोस्टमार्टम में हैं हैंगिंग की पुष्टि हुई हे। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बदायूं के दातागंज के श्रीपाल शर्मा का 22 वर्षीय बेटा रामकिशोर फरीदपुर के एक इंस्टीट्यूट में बी फार्मा सेकंड ईयर का छात्र था। वह फरीदपुर के कानूनगोयान मोहल्ले की पटी गली में डॉक्टर महेश चौधरी के मकान में किराए के कमरे में रह रहा था। गुरुवार को देर शाम लोगों ने कमरे में रामकिशोर का शव फंदे पर लटका हुआ देख। यह भी पढ़ें- कम नंबर पर डांट से आहत छात्र ने की आत्महत्या उन्होंने भवन स्वामी डॉक्टर महेश चौधरी को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले के बारे में जानकारी देकर बुला...