लखनऊ, अप्रैल 19 -- इटौंजा ,संवाददाता। महोना के एक निजी अस्पताल पर कथित किराए की कोख का सौदा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग कोख के सौदे की बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। इटौंजा सीएचसी अधीक्षक डॉ. किसलय बाजपेई ने निजी अस्पताल को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। टीम जल्द ही अस्पताल में छापेमारी की कार्रवाई करेगी। हांलाकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्ट नहीं करता है।डॉ. किसलय वाजपेई ने बताया नगर पंचायत महोना के एक निजी अस्पताल का सोशल मीडिया पर कथित किराए की कोख का सौदा करने का मामला सामने आया है। इसका संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल संचालन को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर दस्तावेज समेत उनका पक्ष ...