भदोही, सितम्बर 25 -- भदोही, संवाददाता। किराए के मकान को खुद का बताकर प्रयागराज के दो लोगों ने बेचने के नाम पर 8 लाख 82 हजार 150 रुपया हड़प लिया। सच का पता चलने पर पीड़ित ने जब पैसा मांगा तो दलित उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी दी। ऊंज पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। ऊंज थाना क्षेत्र के रोही गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह ने तहरीर में कहा कि नैनी, प्रयागराज में जमीन क्रय करने को दो लोगों से संपर्क किया। आरोपितों कार्तिक राज सिंह निवासी 90 फतेहपुर, विछुआ कमला नेहरु अस्पताल के पास, जार्ज टाउन, प्रयागराज एवं अनिलेश कुमार निवासी 19वीं/1 फतेहपुर विछुआ, हाशिमपुर रोड, जार्ज टाउन प्रयागराज ने नैनी में एक मकान दिखाया। यह भी पढ़ें- जमीन के नाम पर 1.58 करोड़ की ठगी, दो पर मुकदमा उसे बेचने की बात कही। जिस पर म...