किराएदार प्रेमी संग मिलकर बहू ने की सास की हत्या, सीसीटीवी से खुला राज
लखनऊ, मार्च 22 -- प्रमुख संवाददाता। निशातगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सास की हत्या कर दी। सास अपनी बहू के किराएदार के साथ चल रहे नाजायज संबंधों का लगातार विरोध करती थीं और बहू को समझाने की कोशिश करती थीं। लेकिन इस विरोध से नाराज होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास को ठिकाने लगाने की खौफनाक साजिश रची। योजना के मुताबिक पहले सास के हाथ-पैर बांधे और फिर बेरहमी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपियों ने पूरी तैयारी के साथ साजिश रची। सबूत मिटाने के इरादे से घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घर से निकल गए और कुछ दूर जाकर कैमरे दोबारा चालू कर दिए, ताकि बाहर से देखने पर सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.