आजमगढ़, अप्रैल 17 -- बरदह। क्षेत्र के दुबरा बाजार में किराएदारों ने लड्डू में नशीला प्रसाद खिलाकर घर खंगाल दिया। जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी स्व. शोभनाथ ने बरदह थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दो दिन पहले कुछ लोग उनके घर एक कमरा किराए पर लेने पहुंचे थे। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। किराएदार के रूप में रहने लगे। बुधवार को किराएदारों ने पूजा-पाठ का आयोजन किया और प्रसाद के रूप में लड्डू पूरे परिवार को खिलाया। लड्डू खाने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सदस्य अचेत हो गए। आशंका है कि प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। यह भी पढ़ें- चोरों ने दो लाख नकदी समेत उड़ाए लाखों के आभूषण इसके बाद आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर को खंगाल डाला। लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.