किरहिया-बजरडीहा क्षेत्र में जलभराव तय
वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी। शहर में छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम पूरा करने की मियाद सात दिन में खत्म हो जाएगी। जबकि 90 से ज्यादा नालों की अब तक पूरी तरह सफाई नहीं हुई है। उनमें किरहिया-बजरडीहा नाला भी है। स्थानीय बाशिंदों को इस मानसून सत्र में भी जलजमाव की समस्या से जूझने का डर सता रहा है। बारिश के दौरान यह क्षेत्र जलभराव के लिहाज से शहर के संवेदनशील इलाकों में शुमार है। फिर भी नगर निगम ने समय रहते नाले की सफाई शुरू नहीं कराई। अब तक इस नाले की आधी सफाई भी नहीं हुई है, 300 मीटर में काम बाकी है। स्थानीय लोग मान रहे हैं कि इस बार की बारिश में भी इलाके में जलभराव तय है। काम की गति देखकर नहीं कहा जा सकता है कि किरहिया-बजरडीहा नाला निर्धारित समय में पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसे नगर निगम के अभियंता और अधिकारी भी मान रहे हैं। वहीं, नाले के जिस हिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.