शामली, मई 18 -- कांधला। क्षेत्र के गांव नाला में किरयाना की दुकान की आड में अवैध शराब की बिक्री की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणका आरोप है की शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस ने मामले को झूठा बताते हुए दुकानदार व शिकायतकर्ता के बीच विवाद होना बताया है। थाना क्षेत्र के गांव नाला में किरयाना की दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति किरयाने की दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को पैसे देता है और बदले में उसे अवैध देशी शराब का फ्रूटी पाउच उपलब्ध कराया जाता है। गांव के ही एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर...