अल्मोड़ा, जुलाई 20 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत के मनारी गांव की बिटिया किरन मेहरा ने हेमवंती नंदन बहुगुणा मेडिकल विश्वविद्यालय की पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को घोषित परिणाम में किरन ने प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की है। किरन वर्तमान में बीडी पांडे स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उनके पिता पूरन सिंह कृषक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...