बिजनौर, सितम्बर 27 -- भारत और भूटान के साहित्यिक और सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉक्टर हरेन्द्र हर्ष के आयोजन में भारत भूटान मैत्री सम्मेलन साहित्य ,संस्कृति और आपसी सौहार्द का अविस्मरणीय उत्सव बना। इस अवसर पर आयोजक डॉक्टर हरेंद्र हर्ष ,बीबीसी भूटान निर्देशक हरि कामन राय तथा भूटान के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीकांत शर्मा 'मुस्कान' तथा अच्युत घिमरे वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई सी टी आर निदेशक वीर सिंह 'वीर' ने की। भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित साहित्यिक समारोह में किरतपुर की कवयित्री अर्चना चौहान की गरिमामय उपस्थित रही। किरतपुर की कवयित्री को हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए भूटान भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: खड़खड़ी महोत्सव साहित्य और स...