बिजनौर, फरवरी 24 -- किरतपुर थाना परिसर में तैनात शामली निवासी सिपाही नितिन मलिक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सिपाही की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि दी। थाना किरतपुर में तैनात सिपाही नितिन मलिक (39 वर्ष) पिछले करीब चार महीनों से भनेड़ा चौकी पर तैनात था। सोमवार शाम करीब छह बजे वह थाना परिसर में ही मौजूद था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें घबराहट होने लगी। साथियों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नितिन मलिक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारि...