नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- दिल्ली में जंतर-मंतर अब 'आधिकारिक प्रदर्शन स्थल' नहीं रहा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की ओर से 11 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक जंतर-मंतर की बजाय अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को अधिसूचित किया गया है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब राष्ट्रीय राजधानी के लुटियंस इलाके में हाल के महीनों में कई प्रदर्शन देखे गए और 20 जुलाई को तो प्रदर्शनकारी संसद भवन के बेहद नजदीक तक पहुंच गए थे। जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बंद किए जाने का विचार कोई नया नहीं है। अक्टूबर 2017 में भी जंतर-मंतर के आसपास रहने वाले लोगों की शिकायत पर नेशनल ग्रीन टाइब्यूनल ने ऐसा ही आदेश दिया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सर्वोच्च अदालत के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर धरना प...