नई दिल्ली, जुलाई 25 -- देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को देखते हुए शासन और प्रशासन को कई सलाह दे रही हैं। छात्र किस तरह सड़कों पर आने की बजाय क्लासरूम में रहें, इसके लिए कई उपाय सुझाने के बाद बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक सलाह दी है। उन्होंने पीएम मोदी की इंस्टा वाली बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'सुनवाई की प्रक्रिया' पर जोर दिया जाए। डेढ़ दशक पहले दिल्ली में हुए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की अहम हिस्सा रहीं किरण बेदी ने का कहना है कि छात्र सभी क्लारूम छोड़कर सड़कों पर आते हैं, जब स्कूल-कॉलेज के स्तर पर ही उनकी सुनवाई नहीं होती या शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने अपने म...