किरण नंद गिरी का महामण्डलेश्वर पद पर हुआ भव्य पट्टाभिषेक
सोनभद्र, मई 13 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। सनातन धर्म की समृद्ध परंपराओं का निर्वहन करते हुए सनातनी किन्नर अखाड़ा के माध्यम से बुधवार को एक ऐतिहासिक पट्टाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। दुद्धी के अमवार रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में किरण नंद गिरी को विधि-विधान के साथ महामण्डलेश्वर की पदवी से विभूषित किया गया। आध्यात्मिक गुरुओं की उपस्थिति में संपन्न हुए संस्कार पट्टाभिषेक से पूर्व किरण नंद गिरी के 16 संस्कार और पिंडदान जैसे कठिन आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। यह संपूर्ण कार्यक्रम सनातनी किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी महाराज वरिष्ठ सदस्य, किन्नर कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व स्वामी कौशल्यानंद गिरी ने बताया कि अखाड़े का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.