किरठल में दो बुजुर्ग भाइयों की मौत से पसरा मातम
बागपत, अप्रैल 22 -- रमाला। किरठल गांव निवासी ओमपाल सिंह अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान कुलाबे में पैर चले जाने पर उन्हें सर्प ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए बड़ौत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। ओमपाल सिंह की मौत की सूचना जब मेरठ में रह रहे उनके बड़े भाई राजपाल सिंह को दी गई, तो सदमे में उन्हें हृदयाघात आ गया। अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी भी मृत्यु हो गई। एक ही दिन में दो सगे भाइयों के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यह भी पढ़ें- सांप के डसने से किसान की मौत, सदमे में बड़े भाई ने भी तोड़ा दम परिजनों ने दोनों के शवों का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया। बुधवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने घर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.