बागपत, फरवरी 28 -- बडौत। किरठल गांव में मुस्लिम बस्ती में लम्बे समय से हो रही लोगों की मांग पर बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने टूटे हुए रास्ते का निर्माण कराया। बस्ती के लोग ग्राम प्रधान और बीडीओ से रास्ता बनवाने की गुहार लगा कर थक चुके थे। किरठल गांव की मुस्लिम बस्ती में लगभग दो हजार लोगों की आबादी है। मुस्लिम बस्ती का मुख्य रास्ता काफी समय से टूटा हुआ था। रास्ते में कीचड़ और घरों का पानी भरा रहता था, लोगों को रास्ते में निकलने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण फुरकान कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की तस्वीर गले में लटकाकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी अस्मिता लाल को मुस्लिम बस्ती की मुख्य रास्ते की समस्या से अवगत कराते हुए रास्ता बनवाने की मांग की। शनिवार को जिलाधिकारी अस...