गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। कियोस्क मशीन से स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर डाकघर के कर्मचारी संबंधित लोगों की सहायता करेंगे। उन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा जो ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं और मशीन का पहली बार प्रयोग कर रहे हैं। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में पिछले दिनों कियोस्क मशीन लोगों के लिए शुरू हो गई है। इस मशीन के माध्यम से डाकघर में आने वाले लोग खुद स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक कर सकते हैं। इस मशीन के माध्यम से ही भुगतान की भी सुविधा लोगों को मिल रही है। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर चंचल ढाका ने बताया कि कियोस्क मशीन से स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। किसी को कोई समस्या आती है तो डाक घर के कर्मचारी संबंधित लोगों की सहायता करेंगे।

हिंदी हिन्दु...