नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान हुई थी। कॉफी विद करण के एपिसोड में कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी रिलेशनशिप के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब सिद्धार्थ फिल्म शूट के लिए कारगिल जा रहे थे, उससे एक रात पहले सिद्धार्थ की बातें सुनकर लगा था कि अब उन दोनों की कभी बात नहीं होगी। लेकिन उसके बाद दोनों ने लगातार 30 दिनों तक बात की।कहां हुई थी सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात? करण जौहर ने बताया कि लस्ट स्टोरीज की एक पार्टी में सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात हुई थी। उस पार्टी में बातचीत होने के लगभग 1 हफ्ते बाद ही सिद्धार्थ उन्हें मैसेज करने लगे थे। तब दोनों की बातचीत और मुलाकात होने लगी थी। हालांक...