किमाड़ी मार्ग पर पिता-पुत्र को टक्कर मार पिकअप चालक फरार
देहरादून, जून 18 -- किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने गलत दिशा से आकर बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी चालक उन्हें उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। कैंट कोतवाली पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि सहसपुर के रजौली, होरावाला निवासी अनिरुद्ध ममगाईं ने तहरीर दी। बताया कि बीते 14 मई की सुबह करीब 9:15 बजे वह अपने पिता के साथ बाइक से भद्राज मंदिर जा रहे थे। किमाड़ी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने गलत दिशा में घुसकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अनिरुद्ध के बाएं कंधे की हड्डी अपनी जगह से खिसक गई। कुछ देर बाद होश आने पर राहगीरों ने उन्हें उठाया। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.