नई दिल्ली, मई 13 -- पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ने लगा है। सरकार ने इस दबाव को घटाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने सोने और चांदी समेत कई कीमती धातुओं के आयात पर सीमा शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इस कदम से सोने के आयात पर कुछ लगाम लगेगी और साथ ही, देश में सोने की खरीद भी घटेगी। अभी यह बताना संभव नहीं है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद सोने की खरीद कितनी घटी है, लेकिन सोने की कीमत बढ़ती मालूम पड़ रही है। विशेषज्ञों ने अनुमान लगा लिया है कि सोने के भाव में वृद्धि होगी। इसी क्रम में बुधवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 9.723 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत भी बढ़ने लगी है और यह तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार बनी रहे, तो अचरज नहीं। कई लो...