नई दिल्ली, फरवरी 7 -- भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर मुहर लग चुकी है। इसको लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। खासतौर पर टैरिफ रेट 18 फीसदी हो जाने का खासा फायदा भारत को मिलेगा। गोयल का यह बयान तब आया है, जब भारत और अमेरिका ने ट्रेड एग्रीमेंट पर संयुक्त बयान जारी किया है। इस एग्रीमेंट पर आने वाले दिनों में दस्तखत हो सकता है। गोयल ने कहा कि 50 फीसदी का टैरिफ घटकर 18 फीसदी पर आ चुका है। यह हमारे पड़ोसी देशों की तुलना में बहुत कम है। इससे हमारे निर्यातकों को काफी फायदा मिलेगा।वाणिज्य मंत्री ने साझा की लिस्टइसके साथ ही पीयूष गोयल ने उन उत्पादों की लिस्ट भी साझा की है, जिन्हें भारत से अमेरिका निर्यात करने पर जीरो टैरिफ लगेगा। आइए देखते हैं इस ...