हमीरपुर, मार्च 2 -- बिवांर, संवाददाता। साथी किन्नर से मिलने उमरी गांव गई किन्नर के साथ एक युवक ने साथ के साथ मिलकर छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मारपीट के आरोपितों की तलाश कर रही है। बिवांर थाना के मुटनी गांव के किन्नर मुस्कान ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उमरी गांव के किन्नर चंदा से मुलाकात करने गई थी। मुलाकात कर वापस आते समय रास्ता में बिवांर का सत्यम अपने अज्ञात साथी के साथ मिल गया। रास्ता को सुनसान पाकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट की। शोर मचाए जाने पर किन्नर चंदा ने दौड़ लगाकर जाकर बीच बचाव किया। सत्यम जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी के साथ भाग गया। किन्नर चंदा के साथ आई किन्नर मुस्कान ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया ...