प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश के अध्यक्ष नंद गिरि ने गुरुवार को यहां मिस्बा किन्नर का समर्थन किया। एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किन्नर समाज किसी जाति विशेष का नहीं होता। सभी जातियों को हम आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि मिस्बा किन्नर काफी दिनों से समाज में काम कर रही हैं। क्षेत्र के झगड़े में उनका उत्पीड़न और उनके साथ मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन या कोई भी संस्था हमारा क्षेत्र नहीं बांटती। किन्नर समाज आपस में ही इसे तय करते हैं। ऐसे में आपस में झगड़ा या धमकी बहुत ही चिंताजनक है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मिस्बा किन्नर को न्याय मिलना चाहिए। मिस्बा किन्नर के समर्थन में आए किन्नर अखाड़ा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नंद गिरि ने एसपी दीपक भूकर से मुलाकात का प्र...