बिजनौर, फरवरी 11 -- शहर कोतवाली परिसर में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। लापरवाही और एकतरफा कार्रवाई के आरोपों के बाद सीओ सिटी की रिपोर्ट पर एसपी ने शहर कोतवाल को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को शहर कोतवाली परिसर में फैसले के लिए पहुंचे रानी किन्नर और रेशमा उर्फ शाहिद पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने रानी पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 14 लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया था। घटना को लेकर शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ था। लोग निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। -- एकतरफा कार्रवाई का लगा आरोप घटना के बाद मामले में...